UP Police Recruitment : सिपाही के बाद अब उत्तर प्रदेश पुलिस में एक और भर्ती, अक्टूबर में 930 पदों के लिए होगी परीक्षा

Imran Khan
By -
0

UP Police Recruitment : सिपाही के बाद अब उत्तर प्रदेश पुलिस में एक और भर्ती, अक्टूबर में 930 पदों के लिए होगी परीक्षा

UP Police Recruitment

राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ : उत्तर प्रदेश पुलिस में कंप्यूटर आपरेटर ग्रेड-ए के पदों पर भर्ती-2023 व लिपिक संवर्ग में भर्ती की लिखित परीक्षा अक्टूबर में कराए जाने की तैयारी है। पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड जल्द परीक्षा की तिथि घोषित करेगा।

भर्ती बोर्ड के अधिकारियों का कहना है अभ्यर्थी परीक्षा से जुड़ी जानकारी हासिल करने के लिए नियमित रूप से बोर्ड की वेबसाइट का अवलोकन करते रहें। कंप्यूटर आपरेटर ग्रेड-एक के 930 पदों पर भर्ती होनी है। इसके अलावा उपनिरीक्षक (गोपनीय), सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) व सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) के 921 पदों पर भर्ती की प्रकिया चल रही है।


इसके अलावा उपनिरीक्षक के कुल 4,534 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया भी चल रही है। माना जा रहा है कि अक्टूबर माह में कंप्यूटर आपरेटर व लिपिक संवर्ग के पदों पर भर्ती की लिखित परीक्षा कराए जाने के बाद दारोगा भर्ती की लिखित परीक्षा कराई जाएगी।

डीजी होमगार्ड बीके मौर्य को दी विदाई

डीजी होमगार्ड बीके मौर्य का सेवाकाल गुरुवार को पूरा हो गया। डीजीपी राजीव कृष्ण ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। डीजीपी मुख्यालय में आयोजित विदाई समारोह में वरिष्ठ अधिकारियों ने मौर्य के सेवाकाल की उपलब्धियों को याद किया। 1991 बैच के आइपीएस अधिकारी मौर्य की होमगार्ड विभाग के डिजटलीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इससे पूर्व होमगार्ड मुख्यालय में भी बीके माैर्य काे विदाई दी गई। मौर्य के सेवानिवृत्त होने पर अब वरिष्ठता क्रम में एडीजी राजीव सब्बरवाल डीजी के पद पर प्रोन्नत होंगे। 1993 बैच के आइपीएस अधिकारी सब्बरवाल वर्तमान में एडीजी डा.भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी के पद पर तैनात हैं। जल्द नए डीजी होमगार्ड की तैनाती की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)