यूपी : अत्यधिक ठंड व शीत लहर के दृष्टिगत समस्त बोर्ड के समस्त माध्यमिक विद्यालयों के संचालन के समय में बदलाव, देखें आदेश UP BOARD SCHOOL TIME CHANGEMENT

Imran Khan
By -
0
यूपी : अत्यधिक ठंड व शीत लहर के दृष्टिगत समस्त बोर्ड के समस्त माध्यमिक विद्यालयों के संचालन के समय में बदलाव, देखें आदेश

शीतलहर के चलते माध्यमिक विद्यालय सुबह 10 बजे से खुलेंगे, मकर संक्रांति पर्व तक समय में बदलाव, सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक होगी पढ़ाई

लखनऊ। प्रदेश में अत्यधिक ठंड व शीत लहर को देखते हुए माध्यमिक विद्यालयों के समय में भी मकर संक्रांति पर्व (14 जनवरी) तक बदलाव किया गया है। अब माध्यमिक विद्यालय सुबह दस बजे से खुलेंगे। विद्यालयों का सुबह और शाम मिलाकर एक घंटे का समय कम किया गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने सभी डीआईओएस को भेजे निर्देश में कहा है कि मकर संक्रांति पर्व (14 जनवरी) सभी बोर्ड के माध्यमिक विद्यालय सुबह 9.30 बजे के स्थान पर सुबह दस बजे से चलेंगे। वहीं दोपहर 3.30 बजे की जगह तीन बजे ही छुट्टी हो जाएगी। 15 जनवरी को माध्यमिक विद्यालयों में पहले से छुट्टी घोषित है। जबकि बेसिक के विद्यालयों में 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक जाड़े की छुट्टियां चल रही हैं। 


यूपी : अत्यधिक ठंड व शीत लहर के दृष्टिगत समस्त बोर्ड के समस्त माध्यमिक विद्यालयों के संचालन के समय में बदलाव, देखें आदेश 





Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)