Diwali School Holiday: यूपी में बच्चों की होगी मौज, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल

Imran Khan
By -
0
School diwali holiday 2024: दिवाली आने वाली है और स्कूल की छुट्टियां शुरू। दिवाली के बाद त्यौहारों की लाइन लग जाती है और बच्चों को मौज मस्ती के लिए बहुत सारी छुट्टियां मिल जाती हैं।

हर एक राज्य में दिवाली छुट्टियां अलग-अलग हो सकती हैं। यूपी की योगी सरकार ने दिवाली की छुट्टियों की घोषणा कर दी है। इस बार दिवाली का त्योहार दो दिन पड़ रहा है।

इस वर्ष दिवाली का पर्व 31 अक्टूबर अमावस्या को दोपहर 2:40 बजे से शुरू होगा और 1 नवंबर को दोपहर में खत्म हो जाएगा। ज्यादातर जगहों पर दिवाली का पर्व 31 अक्टूबर 2024 को ही मनाया जाएगा। फिर दिवाली के बाद गोवर्धन और भैया दूज का पर्व भी मनाया जाएगा।


उत्तर प्रदेश की सरकार ने 31 अक्टूबर को दिवाली पर्व का अवकाश निर्धारित किया है। इसके बाद 2 नवंबर को गोवर्धन पूजा और 3 नवंबर को भैया दूज मनाया जाएगा। इसलिए यूपी सरकार ने 31 अक्टूबर और 2, 3 नवंबर को सभी स्कूलों के लिए अवकाश निर्धारित किया है। सरकार ने अभी तक 1 नवंबर 2024 के लिए छुट्टी तय नहीं की है।

स्कूलों के बच्चों के लिए यह लंबी छुट्टी का मौका है। हालांकि हम आपको यह सलाह देंगे कि अवकाश के संबंध में अपने स्कूल प्रशासन से एक बार जरूर पूछ लें। सभी स्कूलों का अवकाश अलग-अलग हो सकता है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)