छह दिवसीय सप्ताह वालों को भी छह वार मिलेगा दो दिनों का अवकाश
राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ: नए वर्ष 2026 में पांच दिवसीय कार्यप्रणाली (शनिवार और रविवार को अवकाश) वाले सचिवालय सहित तमाम सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। आगामी वर्ष में उन्हें नौ चार तीन-तीन दिनों का लंबा अवकाश मिलने जा रहा है। ऐसे कार्मिक परिवार या दोस्तों के साथ सैर सपाटे का कार्यक्रम बना सकते हैं। शासन की ओर से घोषित 24 सार्वजनिक अवकाशों में छह अवकाश शुक्रवार और तीन अवकाश सोमवार को पड़ रहे हैं, जिसके चलते यह सुविधा स्वतः प्राप्त होगी। वहीं छह दिवसीय सप्ताह वाले कार्यालयों में कार्यरत कर्मियों को भी वर्ष भर में छह बार लगातार दो दिनों का अवकाश प्राप्त होगा। जारी सूची के अनुसार, वर्ष 2026 के 24 सार्वजनिक अवकाशों में तीन सोमवार, चार मंगलवार, चारे बुधवार, दो गुरुवार, छह शुक्रवार, तीन शनिवार तथा दो रविवार को पड़ रहे हैं।
जनवरी से दिसंबर तक घोषित सार्वजनिक अवकाशः जारी सूची के 1 अनुसार, तीन जनवरी शनिवार को हजरत अली का जन्म दिवस पहला सार्वजनिक अवकाश होगा। 26 जनवरी सोमवार को गणतंत्र दिवस,
15 फरवरी रविवार को महाशिवरात्रि, दो मार्च सोमवार को होलिका दहन, चार मार्च बुधवार को होली, 21 मार्च शनिवार को ईद-उल-फितर, 26 मार्च गुरुवार को राम नवमी और 31 मांर्च मंगलवार को महावीर जयंती सोगी। तीन अप्रैल शुक्रवार को गुड फ्राइडे, 14 अप्रैल मंगलवार को डा. भीमराव अंबेडकर का जन्मदिवस, एक मई शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा, 27 मई बुधवार को बकरीद, 26 जून गुरुवार को मोहर्रम, 15 अगस्त शनिवार को स्वतंत्रता दिवस, 26 अगस्त बुधवार को ईद-ए-मिलाद, 28 अगस्त शुक्रवार को रक्षा बंधन, चार सितंबर शुक्रवार को जन्माष्टमी, दो अक्टूबर शुक्रवार को गांधी जयंती, 20 अक्टूबर मंगलवार को दशहरा विजयदशमी, आठ नवंबर रविवार को दीपावली, नौ नवंबर सोमवार को गोवर्धन पूजा, 11 नवंबर बुधवार को भैयादूज/चित्रगुप्त जयंती, 24 नवंबर मंगलवार को गुरु नानक जयंती और 25 दिसंबर शुक्रवार को क्रिसमस डे सार्वजनिक अवकाश होंगे।
वर्ष 2026 में 31 निर्बंधित अवकाशः शासन ने वर्ष 2026 के लिए 31 निबंधित अवकाश भी घोषित किए हैं। एक जनवरी गुरुवार को नव वर्ष दिवस, 14 जनवरी बुधवार को मकर संक्रांति, 23 जनवरी शुक्रवार को बसंत पंचमी, 24 जनवरी शनिवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर जन्म दिवस, एक फरवरी रविवार को संत रविदास जयंती, चार फरवरी बुधवार को शवे बारात, पांच मार्च गुरुवार को होली, 13 मार्च शुक्रवार को जमात-उल-विदा (अलविदा) रमजान का अंतिम शुक्रवार, 19 मार्च गुरुवार को चेटी चंद, 22 मार्च रविवार को ईद-उल-फितर, चार अप्रैल शनिवार को इंस्टर सैटरडे, आदि निबंधित अवकाश है। इनके अलावा वाणिज्यिक बैंकों की वार्षिक लेखाबंदी एक अप्रैल दिन बुधवार को है।
