UP IAS Transfer: उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 जिलों के डीएम बदले, 31 आईएएस अधिकारियों का तबादला

Imran Khan
By -
0

UP IAS Transfer: उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 जिलों के डीएम बदले, 31 आईएएस अधिकारियों का तबादला

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने गुरुवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए तीन मंडलायुक्त व 14 जिलाधिकारी सहित 31 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। 

हाल ही में सचिव स्तर पर प्रोन्नत हुए लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार और कानपुर नगर के राकेश कुमार सिंह अब मुख्यमंत्री के सचिव तथा बाराबंकी के डीएम सत्येन्द्र कुमार विशेष सचिव बनाए गए हैं।


अलीगढ़ के डीएम विशाख जी. अब लखनऊ के जिलाधिकारी होंगे। मेरठ, आगरा व अलीगढ़ में नए मंडलायुक्त के साथ ही मथुरा, बुलंदशहर, अलीगढ़, प्रतापगढ़, बिजनौर, कानपुर नगर, बागपत, बांदा, गाजियाबाद, मेरठ, फर्रुखाबाद, बाराबंकी और सुल्तानपुर के जिलाधिकारी बदले हैं।

बुलंदशहर, अलीगढ़, प्रतापगढ़, बागपत, मेरठ और फर्रुखाबाद के जिलाधिकारी दूसरे जिले की कमान पाने में कामयाब रहे हैं। सहारनपुर के मंडलायुक्त ऋषिकेश भास्कर यशोद मेरठ के मंडलायुक्त बनाए गए हैं।

इसी तरह, मथुरा के जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह आगरा के मंडलायुक्त और राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना की मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीमती संगीता सिंह को अलीगढ़ के मंडलायुक्त पद का दायित्व सौंपा गया है।

यहां देखें आईएएस अधिकारियों के तबादले की लिस्ट

नामवर्तमान तैनातीनवीन तैनाती
सेल्वा कुमारी जे.मंडलायुक्त मेरठसचिव नियोजन एवं महानिदेशक, अर्थ एवं संख्या
नरेन्द्र प्रसाद पाण्डेयसचिव नियोजन एवं महानिदेशक अर्थ एवं संख्यासदस्य (न्यायिक) राजस्व परिषद प्रयागराज
सुहास एलवाईसचिव खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग तथा महानिदेशक युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दलमहानिदेशक युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल के प्रभार से अवमुक्त
रितु माहेश्वरी आयुक्तमंडलायुक्त आगरासचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग
ऋषिकेश भास्कर यशोदमंडलायुक्त सहारनपुरमंडलायुक्त मेरठ
शैलेन्द्र कुमार सिंहजिलाधिकारी मथुरामंडलायुक्त आगरा
चन्द्र प्रकाश सिंहजिलाधिकारी बुलंदशहरजिलाधिकारी मथुरा
श्रुतिअपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरणजिलाधिकारी बुलंदशहर
चैत्रा वीमंडलायुक्त अलीगढ़महानिदेशक युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल
संगीता सिंहमुख्य कार्यपालक अधिकारी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजनामंडलायुक्त अलीगढ़
अर्चना वर्माविशेष सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभागमुख्य कार्यपालक अधिकारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना
सूर्यपाल गंगवारजिलाधिकारी लखनऊसचिव मुख्यमंत्री
विशाख जी.जिलाधिकारी अलीगढ़जिलाधिकारी लखनऊ
संजीव रंजनजिलाधिकारी प्रतापगढ़जिलाधिकारी अलीगढ़
शिव सहाय अवस्थीविशेष सचिव, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभागजिलाधिकारी, प्रतापगढ़
अंकित कुमार अग्रवाल-जिलाधिकारी बिजनौरनिदेशक अल्पसंख्यक कल्याण
जसजीत कौरअपर आयुक्त मेरठजिलाधिकारी बिजनौर
राकेश कुमार सिंहजिलाधिकारी कानपुर नगरसचिव मुख्यमंत्री
जितेन्द्र प्रताप सिंहजिलाधिकारी बागपतजिलाधिकारी कानपुर नगर
अस्मिता लालअपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण, कानपुरजिलाधिकारी बागपत
नगेन्द्र प्रतापजिलाधिकारी बांदाअपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण
जे. रीभानिदेशक अल्पसंख्यक कल्याणजिलाधिकारी बांदा
इंद्र विक्रम सिंहजिलाधिकारी गाजियाबादसचिव कृषि, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग तथा निदेशक राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद
दीपक मीणाजिलाधिकारी मेरठजिलाधिकारी गाजियाबाद
डाॅ. विजय कुमार सिंहजिलाधिकारी फर्रुखाबादजिलाधिकारी मेरठ
आशुतोष कुमार द्विवेदीअपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडाजिलाधिकारी फर्रुखाबाद
सत्येन्द्र कुमारजिलाधिकारी बाराबंकीविशेष सचिव मुख्यमंत्री
शशांक त्रिपाठीविशेष सचिव मुख्यमंत्रीजिलाधिकारी बाराबंकी
कृतिका ज्योत्सनाजिलाधिकारी सुल्तानपुरविशेष सचिव राज्य कर विभाग
कुमार हर्षविशेष सचिव मुख्यमंत्री तथा विशेष सचिव नागरिक उड्डयन विभाग तथा निदेशक नागरिक उड्डयनजिलाधिकारी सुलतानपुर
ईशान प्रताप सिंहविशेष सचिव मुख्यमंत्रीवर्तमान पद के साथ विशेष सचिव नागरिक उड्डयन विभाग तथा निदेशक नागरिक उड्डयन के पद का अतिरिक्त प्रभार

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!